Jaunpur News: खुटहन में बिजली व्यवस्था चरमरायी, धान की रोपाई के बीच किसान एवं आमजन बेहाल

Aap Ki Ummid
follow us

लो वोल्टेज के साथ ट्रिप कर रही बिजली, 5 मिनट में 3 बार से ज्यादा कट रही

बृजेश यादव

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में इन दिनों बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई इलाकों में बिजली लंबे-लंबे अंतराल तक गायब रहती है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसान ट्यूबेल पर जैसे ही पहुँचकर मशीन चालू करते है ठीक 2 मिनट बाद बिजली गुल हो जाती है धान रोपाई के साथ सिंचाई में भी व्यवधान बना हुआ है। बिजली आपूर्ति उमस भरी भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं।

बता दें कि वर्तमान समय धान की रोपाई का महत्वपूर्ण मौसम है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के लिए उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। कई बार घंटों तक बिजली का इंतजार करना पड़ता है जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है और कृषि कार्य समय पर पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं बिजली की अनियमित आपूर्ति का असर आम जनजीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दिन—रात दोनों समय हो रही कटौती के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। घरों में पंखे, कूलर सहित अन्य आवश्यक विद्युत उपकरण बंद रहने से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों तथा मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि बिजली आपूर्ति में शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो खेती-किसानी के साथ आम जनजीवन पर भी इसका व्यापक असर पड़ेगा। लोगों ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग किया कि रोपाई के इस महत्वपूर्ण मौसम को देखते हुए निर्बाध एवं निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों और आम जनता को राहत मिल सके।

ads


ads


ads

ads

ads

ads


ads


ads



ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!