Jaunpur News: इमामपुर नाला—नाली का सफाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Aap Ki Ummid
follow us

जिलाधिकारी से मिलकर की शिकायत

बृजेश यादव

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत इमामपुर बाजार में मेन बाजार शांति शिक्षण संस्थान से मेन रोड होते हुये भिखारीपुर त्रिमुहानी पुलिया से आगे इमामपुर बॉर्डर पुलिया तक व इमामपुर शांति शिक्षण संस्थान से इमामपुर गांव के तरफ पक्की रोड के किनारे पक्की नाली का सफाई न होना और मेन रोड जंग बहादुर सोनी के घर से प्रदीप गौतम चौकीदार के घर तक पक्की नाली के निर्माण का मामला जिलाधिकारी कार्यालय जा पहुंचा।

युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात करके तत्काल नाला सफाई, नाला निर्माण, नाली सफाई, नाली मरम्मत और मेन रोड नाली निर्माण का मांग किया। साथ ही कहा कि जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा आदेश दिया गया है कि नाला—नाली सफाई करवाते हुए हर जगह बहाव का रास्ता बना दिया जाय लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा दबंगों के दबाव में आकर इमामपुर ग्रामसभा सहित कई गांव का अपनी बहाव के रास्ता को अभी तक नहीं बनाया गया है। युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने बताया कि नाला आराजी नंबर 249/79डि जिसका पुराना नंबर 125 के नाला निर्माण का मांग कई वर्षों से चल रहा है जो कई ग्राम पंचायत का बरसाती पानी व इमामपुर गांव के आबादी का गंदा पानी इसी नाला से होते हुये गोमती नदी में जा मिलता है। कई वर्षों से  प्रतिवर्ष नाला आराजी नम्बर 249 जिसका पुराना नंबर 125 का सफाई कर बरसात से पहले हो जाता रहा। नाला जाम होने के कारण बरसात के समय बरसाती पानी व गंदा पानी का बहाव न होने के कारण ग्रामीणों के घरों में वापस पानी जाने का खतरा बना रहता है जिससे जानमाल व बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।

उन्होंने बताया कि इमामपुर बाजार से इमामपुर गांव के तरफ का पक्की नाली पूरी तरह घुर, कतवार व मिट्टी से जाम होने के कारण गांव का बरसाती पानी आराजी नंबर 249 जिसका पुराना नंबर 125 है, में बहाव न होने से ग्रामीणों के घरों में पानी जाने की पूरी सम्भावना है तथा कई माह से लम्बित इमामपुर जंग बहादुर सोनी के घर से प्रदीप चौकीदार के घर तक नाली निर्माण की प्रस्ताव पास होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक नाली निर्माण नहीं कराया गया। श्री वर्मा ने मांग किया कि तत्काल नाली निर्माण कार्य करा दिया जाय, ताकि इस दलदल से ग्रामीण निकल सके। ग्रामीणों की मांग को गम्भीरता से देखते हुये जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को आदेश दिया कि तत्काल नाला व नाली का सफाई करते हुए नाली का मरम्मत व नाला नाली निर्माण कराया जाय।



ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!