Jaunpur News: मानसिक रोग से पीड़ित बच्चों के प्रति मुरली फाउण्डेशन गम्भीर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मानसिक रोग से पीड़ित बच्चों के प्रति मुरली फाउण्डेशन गम्भीर


संस्था की पहल पर डा. उत्तम गुप्ता ने शुरू किया उपचार

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। मानव सेवा को समर्पित मुरली फाऊंडेशन ने एक बार पुनः नर सेवा ही नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुये विगत कुछ दिनों से विभिन्न सोशल मीडिया पटल पर चल रही परियावा ग्राम स्थित हालात से जूझ रहे परिवार के मानसिक रोग से पीड़ित बच्चों की खबर को संज्ञान में लिया। संस्था के सदस्य नित्यानन्द पाण्डेय एवं डा. प्रमोद सैनी के प्रयासों से परिवार की मदद करने का जिम्मा लिया गया। मुरली फाउंडेशन द्वारा इलाज के लिये वाजिदपुर चौराहे के पास स्थित मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. उत्तम गुप्ता से सम्पर्क किया गया जहां उन्होंने मुरली परिवार के प्रयासों की न केवल सराहना किया, बल्कि मानसिक रोग से पीड़ित दोनों बच्चों का इलाज नि:शुल्क करने की घोषणा भी किया। साथ ही उपचार हेतु दवाईयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराते हुये बताया कि कई बार कम उम्र में किसी सदमे की वजह या शरीर में मौजूद हार्मोनल असंतुलन की वजह से भी बच्चे डिप्रेशन का अथवा मति भ्रम का शिकार हो जाते हैं। यदि सही समय पर उचित चिकित्सकीय परामर्श मिल जाय तो यह पूर्णतः ठीक होकर सामाजिक जीवन में लौट आते हैं।

वहीं संस्थाध्यक्ष अमित पांडेय ने सदस्य नित्यानन्द पाण्डेय के परिजनों एवं मित्रों के सहयोग से पीड़ित परिवार को कुछ धनराशि की व्यवस्था करने के प्रयास किया। सदस्य डा. प्रमोद सैनी की तत्परता की सराहना करते हुये डा. उत्तम गुप्ता को सच्ची मानवसेवा के इस कार्य के लिये आभार प्रकट किया। संस्थाध्यक्ष ने संस्था सदस्यों से पीड़ित परिवार के लिए जरूरी राशन सहित अन्य चीजों की सहायता करने हेतु अपील किया जिस पर वरिष्ठ सदस्य केके मिश्र, अभिनय मिश्र, दुर्गेश मिश्र ने आगे बढ़कर क्रमशः चावल, गेंहू एवं दवाईयों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी लिया। साथ ही संस्था के सदस्य अनिल गुप्त ने उक्त परिवार को सरकारी कोटे से राशन दिलाने के लिए प्रयास करने का वचन दिया। इस अवसर पर नित्यानन्द पाण्डेय, डा. प्रमोद सैनी, अमित पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads


ads


ads

ads

ads


ads


ads


ads




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!