तेज रफ्तार अनियंत्रित कार 5 बाइकों समेत स्कर्पियो में मारी टक्कर
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार से पहले स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे नीचे ख़डी 5 बाइकों को रौंदते हुए सकर्पियों मे टक्कर मार दिया हादसे मे एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जौनपुर की तरफ से XUV कार शाहगंज की तरफ जा रही थी कि अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में अस्पताल के सामने ख़डी 5 बाइकों में को रौदते हुये स्कोर्पियो में टकरा गई जिससे सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।
वहीं करन बिन्द 19 वर्ष पुत्र गनेश निवासी ग्राम बनहवा महादेव थाना बरदह जनपद बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस सहित आस—पास के लोगों की मदद से डायल 108 द्वारा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया जहां डाक्टरों की टीम ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि वह अपनी बहन को दवा दिलाने लेकर आया था और बाहर गाड़ी पर बैठकर इंतजार कर रहा था। मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी गाड़ियों को थाने भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है। वहीं बगल में स्थित एप्पल फैमिली रेस्टोरेंट के मालिक गुड्डू घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को एम्बुलेंस में भेजने से लेकर गाड़ियों को हटाने तक सहयोग में लगे रहे।
कुछ सेकेण्ड पहले अस्पताल से निकल जाती किरन तो नहीं उजड़ती गनेश की फुलवारी
सड़क हादसे मे मृत करन बिन्द की बहन किरन ने बताया कि मै दवा लेकर बाहर निकलने वाली थी तभी यह हादसा हो गया। करनमाता पिता का अकेला लड़का था एवं 3 बहनें थीं जिसमें दो बहन शादी शुदा है। पिता गनेश घर पर रहकर खेती किसानी का काम करते हैं। परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। सभी का रो—रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हॉउस भेज कर कार्यवाही में जुट गई है।
.jpg)












