जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थलों की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा किया। साथ ही हरे चारे, भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि सभी गोशालाओं में अनिवार्य रूप से उपलब्धता बनी रहे। खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। गोवंशों के मृत्यु के उपरान्त उनका नियमानुसार उचित निस्तारण करें। जिन गोशालाओं में गोवशों की संख्या 100 से कम है, उन्हें समीपस्थ गोशालाओं में स्थानान्तरित किया जाय। उन्होंने बन्द पडी गोशालाओं में पौधरोपण किये जाने के निर्देश देते हुये कहा कि गो-आश्रय स्थलों मे विद्युतीकरण की व्यवस्था रहे। गोआश्रय स्थलों में जलजमाव न हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में 22 जुलाई से 08 अगस्त तक संचालित किये जा रहे एफएमडी टीकाकरण अभियान के तहत गो-आश्रय स्थलों के गोवशों को संतृप्त किया जाय। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारीगण, खण्ड विकास अधिकारीगण सहित अन्य उपस्थित रहे।
Jaunpur News: गो-आश्रय स्थलों की हुई समीक्षा बैठक
जुलाई 16, 2026
follow us
.jpg)








