मुफ्तीगंज ब्लाक के विजयीपुर गांव में लगाया गया स्वास्थ शिविर
धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं फाइलेरिया रुग्णता प्रबंधन कैंप के तहत स्थानीय ब्लॉक के ग्राम विजयीपुर में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर सीएचओ खुशबू मौर्या, डीओ पाथ अमरेश कुमार एवं क्षेत्रीय आशाओं के सहयोग से फाइलेरिया हाथीपांव मरीजों के लिए रूग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम कैंप आयोजित कर समस्त 10 मरीजों को रूग्णता प्रबंधन प्रशिक्षण, एक्सरसाइज साफ सफाई, धुलाई आदि की जानकारी देकर रुग्णता प्रबंधन किट प्रदान की गई।
समस्त मरीजों एवं उनके परिजनों को संचारी रोगों के कारण लक्षण बचाव, मच्छरों के रोक थाम, साफ सफाई, झाड़ी की कटाई, हाथ धोने के महत्व आदि की जानकारी दी गई। पोस्टर पैम्फलेट वितरण किया गया। इसके अलावा विजयीपुर ग्राम में संचारी दस्तक अभियान संबंधित गतिविधियों का पर्यवेक्षण किया गया। इस दौरान आशा विजय लक्ष्मी पाठक उपस्थित रहीं। जन समुदाय को संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी गई।
प्राथमिक विद्यालय विजयीपुर स्कूल प्रिंसिपल प्रतीक्षा राय एवं छात्र छात्राओं के बीच संचारी रोगों के कारण लक्षण बचाव जांच उपचार, हाथ धोने, साफ सफाई आदि के महत्व पर चर्चा की गई। संचारी रोग उन समस्त रोगों को कहते हैं जो एक बीमार व्यक्ति से दूसरे लोगों में मच्छर, मक्खी, दूषित भोजन पानी, खुले में रखी खाद्य सामग्रियों के सेवन, छींकने, खांसने आदि से फैलते हैं। जैसे मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकुन गुनिया, टीबी, कुष्ठ, टाइफॉयड, हैजा, डायरिया, चेचक, स्क्रब टायफस आदि प्रमुख संचारी रोग हैं। जिले में संचारी दस्तक अभियान 1 से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान दिनांक 11 से 31 जुलाई तक संचालित होगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग से आशा, आंगनवाड़ी कार्यकत्री घर—घर भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी तथा टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया आदि लक्षण युक्त मरीजों को चिन्हित कर उनका जांच उपचार कराने हेतु स्वास्थ्य केंद्र संदर्भित करेंगी।
.jpg)









