Jaunpur News: डाक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती है दिव्या

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डाक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती है दिव्या


नीट परीक्षा पास करके एमबीबीएस की सीट किया सुरक्षित

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील के जलालपुर ब्लाक अंतर्गत नहोरा गांव निवासी ब्रह्मजीत यादव प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आरा की बेटी दिव्या यादव ने वर्ष 2026 की नीट परीक्षा में ऑल इंडिया में 19793वां रैंक प्राप्त कर एमबीबीएस की सीट सुरक्षित कर ली है। दिव्या यादव ने हाईस्कूल की शिक्षा सेंट जॉन्स स्कूल सिद्दीकपुर तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा क्रिम्सन वर्ल्ड स्कूल वाराणसी से प्राप्त किया। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां सुनीता यादव, पिता, बहनों को दिया है। साथ ही उन्हीं की प्रेरणा से डॉक्टर बनने का लक्ष्य निर्धारित किया। जिसका परिणाम उन्हें मिला है। दिव्या डाक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती हैं। खास तौर पर ऐसे लोग जो पैसे के अभाव में किसी बीमारी का इलाज नहीं करा पाते उनका इलाज करके उनको बेहतर स्वास्थ सुविधा देना चाहती हैं। मालूम हो कि दिव्या की एक बहन वर्षा यादव एमटेक और हर्षिता बीटेक आईआईटी हैं। दिव्या की इस सफलता से गांव, नात—रिश्तेदारों में खुशी का माहौल व्याप्त है। दिव्या के पिता प्रधानाचार्य ब्रह्मजीत यादव को लोग बधाई दे रहे हैं। ब्रह्मजीत ने लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।



ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!