Jaunpur News: मड़ियाहूं में सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण, कुछ घण्टे बाद फिर सज गये ठेले

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मड़ियाहूं में सड़क किनारे से हटाया गया अतिक्रमण, कुछ घण्टे बाद फिर सज गये ठेले

डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत और पुलिस ने चलाया अभियान

ईओ बोले- दोबारा अतिक्रमण पर होगी कार्यवाही

मड़ियाहूं, जौनपुर। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को स्थानीय नगर पंचायत ने पुलिस के सहयोग से नगर की प्रमुख सड़कों की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े ठेले, खुमचे सहित अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटवाए गए। इससे कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु हो गई और लोगों को जाम से राहत मिली।

नगर पंचायत की टीम ने ठेला-खुमचा संचालकों को सड़क की पटरियां खाली करने के निर्देश दिये। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि अभियान समाप्त होने के कुछ घंटे बाद ही कई स्थानों पर फिर से ठेले और खुमचे लग गए। इससे सड़क की पटरियों पर दोबारा अतिक्रमण हो गया और यातायात प्रभावित होने लगा। स्थानीय लोगों ने नियमित अभियान चलाकर स्थायी रूप से अतिक्रमण हटाने की मांग किया है। अभियान के दौरान नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक श्याम नारायण मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी और मड़ियाहूं थाने की पुलिस मौजूद रही।


क्या बोले ईओ

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चन्दन सिंह गौड़ ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। साथ ही आगे कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!