Jaunpur News: यूपीएसएसएससी में रेडियोग्राफर पद पर संतोष पाल का हुआ चयन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: यूपीएसएसएससी में रेडियोग्राफर पद पर संतोष पाल का हुआ चयन


विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। करंजाकला ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नेवादा (ईश्वरी सिंह) निवासी संतोष पाल का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा रेडियोग्राफर पद पर हुआ है। चयन की सूचना मिलते ही परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया।

संतोष पाल, बुद्धू राम पाल के पुत्र हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत और नियमित तैयारी के दम पर यह सफलता हासिल की है।उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी माना जा रहा है। परिजनों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया, वहीं रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।लोगों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास सबसे बड़ी पूंजी है जिसका उदाहरण संतोष पाल ने प्रस्तुत किया है।

क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि रेडियोग्राफर के रूप में वह अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उनकी सफलता से क्षेत्र के अन्य अभ्यर्थियों में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर नया उत्साह पैदा हुआ है।



ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!