Jaunpur News: जीव के लिये पेड़ बहुत ही आवश्यक: रतन सोनकर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जीव के लिये पेड़ बहुत ही आवश्यक: रतन सोनकर


जौनपुर। नगर के सुक्खीपुर मोहल्ला स्थित विमल गैस सर्विस स्थल के परिसर में बुधवार को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के 52वें स्थापना दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एजेंसी के प्रो. रतन सोनकर ने परिसर में अपने सहयोगियों के साथ पौधा लगाया। इसके अलावा आये गैस उपभोक्ताओं को पौधा भी वितरित किया। साथ ही पौधा लगाने का क्या लाभ है, वह भी बताया। श्री सोनकर ने कहा कि पेड़ हमारे पर्यावरण के रक्षक और जीवन का आधार हैं। ये हमें सांस लेने के लिए ताजी ऑक्सीजन, खाने के लिए फल-सब्जियां, उपयोगी लकड़ी और छाया प्रदान करते हैं। इसके अलावा पेड़ वातावरण को शुद्ध करते हैं और वर्षा लाने में मदद करते हैं, इसलिए कहा गया कि धरती को जो हरा-भरा बनायें, वो सच्चा इंसान कहलाए, आओ मिलकर हम सब ये कसम खाएं, अपने जीवन में एक नया पेड़ लगायें।

इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, लालजी सोनकर, अभिषेक गुप्ता, फारिस खान, पतिराम यादव, प्रदीप मौर्य, दिलीप जायसवाल, अरविन्द कश्यप सहित तमाम उपभोक्ता मौजूद रहे।

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!