असामाजिक तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर किया था, गम्भीर रूप से घायल
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के सरॊखनपुर वार्ड में एक निराश्रित गोवंश पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ज्वलनशील पदार्थ डालकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था जिससे गोवंश की हालत अत्यन्त दयनीय हो गयी थी और वह सड़क के किनारे पड़ा कराह रहा था। इसकी जानकारी वार्ड के ही निवासी आशीष शुक्ला द्वारा पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 सुशान्त यादव को फोन से दी गयी। सूचना मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 सुशान्त यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे औरगम्भीर रूप से घायलावस्था में सड़क के किनारे पड़े तड़प रहे गोवंश का आशीष शुक्ला के सहयोग से प्राथमिक उपचार किया। मरहम पट्टी करके उसे आवश्यक इंजेक्शन और दवाइयां दिया। पशु चिकित्साधिकारी के इस सराहनीय कार्य की मोहल्लेवासियों द्वारा सराहना की जा रही है। टीम में डॉ0 सुशान्त यादव, समर बहादुर, संजय सिंह, नीरज यादव, सतीश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
.jpg)










