Jaunpur News: 5 साल पहले पति और अब बच्चे ने छोड़ा साथ

Aap Ki Ummid
follow us


संदिग्ध परिस्थित में बच्चे की हुई मौत

जहरीले जन्तु के काटने की आशंका

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के चक मरुफपुर मनेछा गांव में एक अबोध बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसी जहरीले जन्तु के काटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की भोर में लगभग 3 बजे काशी पुत्र स्व बिक्रम बिंद 4 वर्ष चारपाई पर सोते समय अचानक उठा और अपनी मां से बताया कि उसे कुछ काट लिया है। मां देवी बिंद ने पड़ोसियों को बताया। आनन—फानन में लोग लेकर शाहगंज निजी अस्पताल पहुंचे जहां देखते ही डाक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद खेतासराय के एक निजी अस्पताल में दिखाया जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन वापस लेकर घर लौट आए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक 3  भाइयों में सबसे छोटा था। 5 साल पहले ही पिता की मौत हो चुकी थी। देवी बिंद पति की मृत्यु के बाद से तीनों बच्चों के साथ जीवन व्यतीत कर रही थी। अचानक बच्चे की मौत के सदमे में रो—रो कर बेसुध हो जा रही थी। लोग ढाढस बाधने का प्रयास कर रहे हैं।




ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!