आशीष मौर्य
सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पावर हाउस के समीप गुरुवार को प्रधान टीवीएस शो रूम एवं सर्विस स्टेशन का उद्घाटन पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
शो रूम के अधिकृत संचालक आकर्ष सिंह पुत्र विपिन सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। उद्घाटन के बाद श्री सिंह ने शो रूम का निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध टीवीएस की पेट्रोल एवं इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने आधुनिक तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक वाहनों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि ऐसे शोरूम ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सेवाएं और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने शो रूम संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को बेहतर बिक्री एवं सर्विस की सुविधाएं प्रदान करेगा जिससे क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर प्रियांश सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अजय सिंह, नरेंद्र सिंह, विभांशु सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुत्र विपिन राजेश सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों का स्वागत एवं आभार शो रूम प्रबंधन की ओर से व्यक्त किया गया।
.jpg)










