Jaunpur News: आरोग्यम् हॉस्पिटल एवं पंचकर्म सेण्टर का हुआ शुभारम्भ

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आरोग्यम् हॉस्पिटल एवं पंचकर्म सेण्टर का हुआ शुभारम्भ

आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं होंगी उपलब्ध

आशीष मौर्य

नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नेवढ़िया बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के समीप आरोग्यम् हॉस्पिटल एवं पंचकर्म सेंटर का शुभारंभ श्रीराम जानकी मंदिर के महंत घनश्याम दास जी महाराज ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

यह अस्पताल जनरल फिजिशियन डॉ. देवेंद्र पटेल एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका सिंह पटेल द्वारा संचालित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

डॉ. देवेंद्र पटेल ने बताया कि वे रिकेबीपुर निवासी उमाशंकर पटेल के बड़े पुत्र हैं। उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पटियाला (पंजाब) से बीएएमएस की शिक्षा प्राप्त की है। पिछले ढाई वर्षों से नेवढ़िया बाईपास के समीप किराए के भवन में मरीजों का उपचार कर रहे थे। अब अपने नए एवं सुसज्जित प्रतिष्ठान के माध्यम से क्षेत्रवासियों को विस्तृत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि अस्पताल में सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव, जनरल सर्जरी, लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, अर्श, बवासीर एवं भगंदर जैसी बीमारियों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा पंचकर्म चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, बाल रोग विभाग, पैथोलॉजी, फिजियोथैरेपी, मेडिकल स्टोर, ऑक्सीजन तथा एंबुलेंस जैसी आवश्यक सुविधाएं भी मरीजों को एक ही स्थान पर मिलेंगी।

इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे स्थानीय मरीजों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी तथा इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भरता भी कम होगी। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

009 व 010आरोग्यम् हॉस्पिटल एवं पंचकर्म सेण्टर का हुआ शुभारम्भ

आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं होंगी उपलब्ध

तेजस टूडे सं.

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!