अजय पाण्डेय
जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वृक्ष लगाना केवल पर्यावरण की रक्षा का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान ने प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए एक व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया है।
डॉ. सिंह ने गुरुवार को मुख्य अतिथि के रूप में आई०आई०ए० औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया एवं यू०पी०सी०डी०ए० सतहरिया द्वारा जौनपुर में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम में सहभागिता किया। कार्यक्रम का संयोजन उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड वाराणसी ने किया।
इस मौके पर उन्होंने उपस्थित एमकेडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं सुरक्षा बलों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य अधिक प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकता है। इस अवसर पर वन विभाग के एसडीओ हरिओम श्रीवास्तव, सरफराज़ अहमद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जौनपुर के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित कुमार, आई०आई०ए० के अध्यक्ष बृजेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










