चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेलवाई बाजार में लगभग 40 वर्षों से पान की दुकान का संचालन कर रहे शिवधाम बेलवाई से सटे अलीनगर निवासी उदय प्रकाश चौरसिया के बड़े पुत्र अनूप चौरसिया ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UPSI) भर्ती परीक्षा 2025 में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मात्र दो माह पूर्व रानीगंज (प्रतापगढ़) थाने में सिपाही के पद पर नियुक्त हुए अनूप ने अब यूपीएसआई परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।
अनूप चौरसिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 1 से 5 तक सरस्वती शिशु मंदिर बेलवाई में प्राप्त की। इसके बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज तथा स्नातक की पढ़ाई जंघई पीजी कॉलेज से पूरी की। परिणाम घोषित होने के बाद उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।
पूर्व प्रधान बेलवाई एवं बाबा रणजीत शाह सरस्वती शिशु मंदिर, शिवधाम बेलवाई के प्रबंधक दिलीप मोदनवाल ने उनके पिता श्री उदय प्रकाश चौरसिया को मिठाई खिलाकर खुशी साझा करते हुये पूरे परिवार को बधाई देते हुये शुभकामना भी दिया।
इस दौरान हरिशंकर मोदनवाल, विनोद सिंह, आदर्श, शिवा अग्रहरि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अनूप चौरसिया की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
.jpg)









