कम्पोजिट विद्यालय कोपा के प्रभारी प्रधानाध्यापक का रोका वेतन
विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण करके पठन—पाठन के गुणवत्ता को परखा। वहीं सबसे बड़ी कार्रवाई कंपोजिट विद्यालय कोपा में हुई। यहां 130 नामांकित छात्रों के सापेक्ष केवल 59 छात्र उपस्थित मिले। कम उपस्थिति और पदीय दायित्वों में शिथिलता को गंभीर मानते हुए बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिये। साथ ही अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के इस कार्रवाई से प्राथमिक विद्यालय व कम्पोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापकों में हड़कंप मच गया। बीएसए के साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी डोभी रमाकांत सिंह भी मौजूद थें
डोभी में प्रथम आगमन पर बीएसए का हुआ स्वागत
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी ने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय चंदवक और बीआरसी को देखकर काफी खुश हुये। साथ ही उन्होंने प्रधानाध्यापक चंदवक की सराहना भी किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ डोभी के अध्यक्ष आलोक रघुवंशी, संरक्षक संजय यादव, मंत्री संतोष सिंह, अरविंद सिंह, अनिल सिंह, सौरभ सिंह, आनन्द रघुवंशी, आनन्द सिंह, अरविंद सिंह, प्रवीण सिंह, विजय यादव सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने डोभी क्षेत्र के प्रथम आगमन पर बीएसए को स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया।
.jpg)










