Jaunpur News: एसपी के अभियान में पुलिस का एक्शन

Aap Ki Ummid
follow us

अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बरसठी पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत शांति भंग की आशंका में 11 लोगों को गिरफ्तार कर धारा 170 बीएनएसएस के तहत न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में दुर्जन सरोज, ओम प्रकाश सरोज, दामोदर सरोज, अनीश सरोज, आजाद सरोज, संतोष सरोज (निवासी खुन्दनपुर), कमल सिंह, शीतला प्रसाद सिंह (निवासी जरौटा), अनुप कुमार, विनोद सरोज एवं सौरभ सरोज (निवासी खरगापुर खोईरी) शामिल हैं। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई। अभियान में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, कांस्टेबल संदीप पटेल तथा रिजर्व कांस्टेबल अमित मौर्य की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!