अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में शुक्रवार को ओवरटेक के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक से मियांचक बाजार सर्विसिंग कराने जा रहे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान शेर सिंह चौहान (23) पुत्र हरि नारायण चौहान निवासी खोईरी तथा विपिन सरोज (23) पुत्र प्रकाश सरोज निवासी हंसिया के रूप में हुई है। बताया गया कि पीछे से आ रही एक फोर व्हीलर के ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में शेर सिंह चौहान का हाथ और पैर टूट गया जबकि विपिन सरोज के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस दोनों को सीएचसी बरसठी ले गई जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
.jpg)








