Jaunpur News: डीएम—एसपी ने त्रिलोचन महादेव मन्दिर का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डीएम—एसपी ने त्रिलोचन महादेव मन्दिर का किया निरीक्षण


अतुल राय

जलालपुर, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर का निरीक्षण करके सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम, यातायात प्रबंधन तथा चिकित्सा सुविधाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इस दौरान साफ-सफाई व्यवस्था संतोष जनक नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी को साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि सुनिश्चित करें कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी मार्गों की स्थिति दुरुस्त रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी नगर/सहायक पुलिस अधीक्षक गोल्डी गुप्ता आईपीएस सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ads

ads

ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!