Jaunpur News: जिला महिला चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्थाओं से मरीज व नवजात परेशान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जिला महिला चिकित्सालय की बदहाल व्यवस्थाओं से मरीज व नवजात परेशान




आईसीयू का एसी कई सप्ताह से खराब होने का आरोप

अजय पाण्डेय

जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा जिला महिला चिकित्सालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, ताकि प्रसूताओं एवं नवजात शिशुओं को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके और उन्हें निजी अस्पतालों का रुख न करना पड़े। हालांकि अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला महिला चिकित्सालय के आईसीयू (एनआईसीयू) का एयर कंडीशनर पिछले कई सप्ताह से खराब पड़ा है जिससे वहां भर्ती नवजात शिशुओं को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 

वहीं प्रसूता वार्ड, विशेषकर सिजेरियन वार्ड में कई पंखे खराब पड़े हैं, जबकि कुछ वार्डों से पंखे गायब हैं। ऐसे भीषण गर्मी के बीच प्रसूताओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि वर्तमान में आईसीयू में पांच नवजात शिशु भर्ती हैं, जिनमें नगीना और माधुरी नामक दो शिशुओं का वजन लगभग 900-900 ग्राम बताया जा रहा है। चिकित्सकीय दृष्टि से ऐसे नवजातों को नियंत्रित तापमान एवं पर्याप्त ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। आरोप है कि संसाधनों की कमी के कारण एक ही बेड अथवा एक ही वार्मर/इन्क्यूबेटर में दो-दो नवजातों को रखा जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। अस्पताल में मौजूद एक कर्मचारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर दावा किया कि पर्याप्त ऑक्सीजन एवं तापमान नियंत्रण के अभाव में पहले भी नवजातों की मृत्यु होने की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त अस्पताल के कई वार्डों एवं शौचालयों में गंदगी होने की भी शिकायतें मिल रही हैं। लोगों का कहना है कि अस्वच्छ वातावरण के कारण नवजात शिशुओं एवं प्रसूताओं में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। इधर शहर में महिला चिकित्सालय से नवजात शिशु चोरी होने की चर्चाएं भी सुनाई पड़ रही हैं। हालांकि इस सम्बन्ध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो इसकी निष्पक्ष एवं गोपनीय जांच कराए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। स्थानीय लोगों एवं मरीजों के परिजनों ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल की व्यवस्थाओं का तत्काल निरीक्षण कर खराब एसी, पंखों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को दुरुस्त कराने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नवजात शिशुओं एवं प्रसूताओं की सुरक्षा एवं बेहतर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने की अपील की है।




ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!