Jaunpur News: करेंट से दो मवेशियों की हुई मौत, पशुपालक बाल—बाल बची

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: करेंट से दो मवेशियों की हुई मौत, पशुपालक बाल—बाल बची


ट्रांसफार्मर की पोल में लगे स्टे रॉड में विद्युत प्रवाहित होने से हुआ हादसा

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सोंधी वार्ड में पशु चिकित्सालय के पास चारा खाने खेतों में गई दो भैंस पोल के स्टे रॉड में प्रवाहित बिजली की चपेट में आने मौत हो गई बचाने गई पशु पालक बाल बाल बच गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह वार्ड निवासी फूलकुमारी पत्नी रेखई अपनी मवेशियों को चराने खेत की तरफ ले गई थी तभी दोनों भैंस चरते चरते पोल में लगे स्टे रॉड की तरफ चली गई और रॉड छू जाने पर उसमें प्रवाहित बिजली की चपेट में आ गई जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। भैंसों को बचाने गई फूलकुमारी को भी करंट का झटका लग गया। गनीमत रहा कि उन्होंने पैर में चप्पल पहन रखा था जिससे वह बगल गिर गई और जान बच गई। लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से ऐसी घटनाएं होती हैं। अगर समय विभाग ध्यान दे तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है। हल्का लेखपाल अनिरुद्ध सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच—पड़ताल किया और आश्वासन दिया कि मेरे द्वारा हर संभव मदद किया जाएगा। वहीं घटना के बाद बिजली कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पशुओं को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!