जौनपुर। जनपद के नौपेड़वा मण्डल के शक्ति केंद्र बरचौली के बूथ संख्या 5 और शक्ति केंद्र द्रोणिपुर (दोनई) के बूथ संख्या 14 पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने बूथ उपाध्यक्षों व शक्ति केंद्र संयोजक को माला पहनाकर स्वागत किया। शक्ति केंद्र संयोजक बरचौली सत्यम सिंह के कार्यों को सरहना भी किया। सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत से कार्य करने के लिए भी कहा परंतु डिजिटल लर्निंग के तहत उपस्थित होकर सभी कार्यकर्ताओ अंदर जोश भर दिये। सभी से डिजिटल लर्निंग के तहत प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आग्रह किये। भारत व उत्तर प्रदेश सरकार की उपल्बधियों को भी बताया जहाँ मण्डल अध्यक्ष जनार्दन गौड़, मण्डल महामंत्री कपिलमुनि मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष विकास सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक सत्यम सिंह, अशोक मौर्या, बूथ अध्यक्ष आर्यन सिंह, संतोष मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह, आर्यन पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
Jaunpur News: डिजिटल लर्निंग में कार्यकर्ताओं को दी गयी जानकारी
जुलाई 11, 2026
follow us
.jpg)










