कठिन परिश्रम एवं लगन से ही हासिल होता है मुकाम: डा. यदुवंशी
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित ग्राम विकास इण्टर कालेज के हिन्दी प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के मण्डल अध्यक्ष राम अकबाल यादव के पुत्र शिवम यादव ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर पूरे शीराजे हिंद जौनपुर को गौरवान्वित किया है। शिवम ने नीट परीक्षा में 646 अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया 1760वीं रैंक हासिल किया। विकास खण्ड महराजगंज के ग्राम जनौर निवासी शिवम की इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
इसी क्रम में शिक्षाविद् डॉ. ब्रजेश यदुवंशी ने बताया कि शिवम बचपन से ही मेधावी छात्र रहा है। कठिन परिश्रम और लगन के बल पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। मेडिकल के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करके समाजसेवा करना शिवम का परम लक्ष्य है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों सहित जनपद के गणमान्य लोगों ने शिवम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं परिजनों ने बताया कि शिवम की सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग रहा है। शिवम की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिली है।
.jpg)









