Jaunpur News: हाईवे पर खड़ी डीसीएम से टकरायी मुर्गियों से लदी पिकअप, चालक बाल-बाल बचा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: हाईवे पर खड़ी डीसीएम से टकरायी मुर्गियों से लदी पिकअप, चालक बाल-बाल बचा


ब्रेक फेल होने की आशंका, टक्कर के बाद गड्ढे में जा गिरी पिकअप

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार पूर्वाह्न रुधौली नहर के पास सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में पीछे से आ रही मुर्गियों से लदी पिकअप जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक बाल-बाल बच गया।

जानकारी के अनुसार डीसीएम सड़क की बाईं पटरी पर सीमेंट सीट लादकर खड़ी थी। इसी दौरान शाहगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मुर्गियों से भरी पिकअप पीछे से डीसीएम से टकरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की वजह पिकअप के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दिए जाने के कारण पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। बाद में चालक के साथियों ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप को बाहर निकलवाया और मुर्गियों को दूसरे वाहन में स्थानांतरित कर रवाना हो गये।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!