विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा के नेतृत्व में थाना पुलिस ने मेहरावा से संदहा जाने वाले रोड के किनारे एक लिप्टीस की बाग के पास से अभियुक्त अरबाज पुत्र अमानउल्ला उर्फ चून्नू निवासी सैफपुर उर्फ जपटापुर थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से एक 0.315 बोर देशी तमन्चा बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय, उ0नि0 बृजेश सिंह, हे0का0 राजेश कुमार एवं रि0का0 दीपक गुप्ता शामिल रहे।
.jpg)










