Jaunpur News: रक्तदान करने से तमाम फायदे हैं: पवन जायसवाल

Aap Ki Ummid
follow us

 महानदान होता है रक्तदान: उदय चन्दानी

Jaunpur News: रक्तदान करने से तमाम फायदे हैं: पवन जायसवाल


लायंस क्लब जौनपुर पवन ने लगाया रक्तदान शिविर

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। रक्तदान एक महादान है। इससे बड़ा कोई दान नहीं है। आप का दिया हुआ एक यूनिट ब्लड एक साथ 4 जिंदगी बचा सकता है। सभी स्वस्थ लोगों को साल में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिये। उक्त बातें लायंस क्लब जौनपुर पवन द्वारा नगर के जेसीज चौराहे के पास स्थित कृष्णा आर्ट केयर के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में मण्डलाध्यक्ष उदय चन्दानी ने कही।

इसी क्रम में क्लब के संस्थापक/अध्यक्ष पवन जायसवाल ने कहा कि रक्तदान करने के ढेर सारे फायदे हैं। जैसे कोलेस्ट्राल नियंत्रण होता है। हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। शिविर में कुल लोगों ने रक्तदान किया जिनमें विनय मौर्य, मुकेश जायसवाल, मनीष मौर्य,  धर्मेन्द्र रघुवंशी, पवन जायसवाल, विजय मौर्य, मनीष, विशाल, आदित्य प्रमुख रहे।

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रॉबिन सिंह की उपस्थिति में आयोजित शिविर में सुरेंद्र प्रधान, संजय साहू, विनय मौर्य, मनीष मौर्य, पवन जायसवाल, मुकेश जायसवाल, विजय मौर्य, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads


ads


ads

ads

ads

ads


ads


ads



ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!