अजय पाण्डेय
जौनपुर। आयकर कार्यालय जौनपुर में बीते 15 जुलाई से आगामी 31 जुलाई तक "बकाया मांग एवं जन शिकायत निवारण शिविर" चल रहा है। जनपद के करदाताओं की कर संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित शिविर की जानकारी देते हुये आयकर अधिकारी मयंक बेरीवाल ने बताया कि शिविर के दौरान करदाता अपनी बकाया मांग, चालान संशोधन, टीडीएस विसंगतियों, रिफंड सम्बन्धी समस्याओं ई-फाईलिंग से संबंधित कठिनाईयों, सुधार याचिकाओं, अपीलों के प्रभाव (Appeal Effect), पैन-आधार संबंधी समस्याओं सहित अन्य आयकर संबंधी समस्याओं/शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के सभी करदाताओं, कर सलाहकारों, अधिवक्ता एवं चार्टर्ड अकाउंटेन्ट्स से अपील किया कि वे निर्धारित अवधि में शिविर का लाभ उठाकर अपनी लंबित कर संबंधी समस्याओं का समाधान करायें।
.jpg)








