Jaunpur News: TDPG College के राजनीति विज्ञान विभाग को मिली नयी ऊर्जा

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: TDPG College के राजनीति विज्ञान विभाग को मिली नयी ऊर्जा
  • असिस्टेंट प्रोफेसर डा. विमल कुमार ने कार्यभार सम्भाला

जौनपुर। तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग को शुक्रवार को नई शैक्षणिक ऊर्जा मिली जब बलिया से स्थानांतरित होकर आए असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विमल कुमार ने विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण किया। उनके महाविद्यालय पहुँचने पर प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह सहित विभागीय शिक्षकों एवं अन्य सहकर्मियों ने माल्यापर्ण व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

डा. विमल कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि समाज निर्माण की सबसे सशक्त शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नैतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही कहा कि महाविद्यालय की शैक्षणिक गरिमा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने में वे अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. विमल कुमार के अनुभव, शैक्षणिक दक्षता और शोधपरक दृष्टिकोण से राजनीति विज्ञान विभाग को नई दिशा मिलेगी तथा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इस दौरान एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गीता यादव ने कहा कि एक कर्मठ, अनुशासित और विद्वान शिक्षक के आगमन से महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। पूरे परिसर में स्वागत और शुभकामनाओं का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. पंकज गौतम, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. सुदेश सिंह, डॉ. अवनीश यादव, दयाशंकर यादव, राजीव यादव, डॉ. जेपी मौर्या, निकिता उपाध्याय, विकास, शबनम, विनय, आकाश, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।



ads

ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!