Jaunpur News: अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में S.S. Public School ने लहराया परचम

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में S.S. Public School ने लहराया परचम

जौनपुर। समीपवर्ती जनपद सुल्तानपुर में स्थित ताबिश पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में एस.एस. पब्लिक स्कूल सिद्धीकपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। साथ ही कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और टीम भावना ही सफलता की कुंजी हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

यह सफलता कोच रोमी यादव, टीम मैनेजर विनय गुप्ता तथा सहायक कोच के मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।


ads

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!