Jaunpur News: गिट्टी लदा ट्रेलर धान के खेत में पलटा, घण्टों बाद निकला बाहर

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: गिट्टी लदा ट्रेलर धान के खेत में पलटा, घण्टों बाद निकला बाहर
  • बरसठी में बड़ा हादसा टला

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरसठी बाजार स्थित पानी की टंकी के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब गिट्टी से लदा एक ट्रेलर मोड़ते समय सड़क की पटरी से नीचे उतरकर धान के खेत में पलट गया। संयोगवश उस समय आसपास कोई राहगीर या वाहन नहीं था जिससे जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर जमालापुर की ओर से गिट्टी लेकर आ रहा था। पानी की टंकी के पास मोड़ते समय गीली मिट्टी के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह खेत में पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर में लदी गिट्टी खेत में बिखर गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

वाहन को बाहर निकालने के लिए पहले पूरी गिट्टी उतारी गई, फिर क्रेन की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद ट्रेलर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान बरसठी बाजार मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ।


ads


ads

ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!