Jaunpur News: रामपुर पुलिस ने असलहा व कारतूस के साथ टाप-10 अपराधी/हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रामपुर पुलिस ने असलहा व कारतूस के साथ टाप-10 अपराधी/हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार


अतुल जायसवाल

रामपुर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मेंं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में उ0नि0 मु0इस्लाम मय हमराह कर्मचारीगण के साथ चेकिंग के दौरान सिधवन दूध कारखाना ग्राम मई पाही मुड़ने वाले तिराहे से टाप-10 अपराधी/हिस्ट्रीशीटर दीपक यादव पुत्र महादेव यादव निवासी मई थाना रामपुर को पकड़ा गया। उसके पास से एक देशी कट्टा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मु0इस्लाम, हे0का0 हरिगोविन्द दुबे, हे0का0 विनोद प्रजापति शामिल रहे।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!