Jaunpur News: मुरली फाउण्डेशन ने रोपित किये 200 पौधे

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मुरली फाउण्डेशन ने रोपित किये 200 पौधे


पौधरोपण के साथ—साथ पौधों का संवर्धन व संरक्षण महत्वपूर्ण: अमित

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। मुरली फाउण्डेशन जौनपुर ने संस्था की मूल भावना पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत आरा स्थित राजपत नगर में एक कालेज के लगभग 2 एकड़ से ज्यादा ज़मीन पर डॉ. संदीप मौर्य के सहयोग व निर्देशन में 200 से भी ज्यादा की संख्या में 1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष तक उम्र के फलदार, छायादार व शोभकार प्रजाति के पौध रोपित किये। संस्थाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि संस्था का काम अगर सही मायनों में देखा जाए तो पौधरोपण के पश्चात ही शुरू होता है। पौधरोपण के साथ साथ उससे भी महत्वपूर्ण कार्य पौधों का संवर्धन एवं संरक्षण है जिसके पश्चात ही पौधा एक विशाल वृक्ष का रूप ले पाता है। कार्यक्रम निर्देशक डॉ. संदीप मौर्य ने कहा कि पौधों के संरक्षण व संवर्धन पर उनका विशेष ध्यान रहेगा ताकि रोपित पौधे सुरक्षा के साथ वृहद वृक्ष का रूप धारण कर सके। संस्था सदस्य नित्यानंद पांडेय, संजय जायसवाल, धीरज पाठक, इं. अब्दुल्ला एवं संस्था के संस्थापक सदस्य राजेश किशोर ने पूर्ण तन्मयता के साथ श्रमदान किया। मौजूद गांव के लोगों से अपील किया कि जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने पेड़ पौधे लगाकर बगीचे बनाये जिसका सुख आज हम सब ले रहे हैं, उसी प्रकार से कम से कम प्रत्येक नागरिक पौधरोपण कर अपने बच्चों हेतु एक सुरक्षित व प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण में अपना सहयोग अवश्य करें। अंत में सदस्य जैनुल आब्दीन व इं. अब्दुला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!