Jaunpur News: एनआई एक्ट के 29 एवं यूबीआई के विशेष लोक अदालत में 298 मामले निबटे

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: एनआई एक्ट के 29 एवं यूबीआई के विशेष लोक अदालत में 298 मामले निबटे


अजय पाण्डेय

जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं सुशील शशि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता एवं रणजीत कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय/नोडल अधिकारी लोक अदालत व विवेक सिंह सिविल जज सी0डि0/प्रभारी सचिव जिला प्राधिकरण की देख—रेख में जनपद न्यायालय परिसर में एन0आई0 एक्ट, 1881 की धारा-138 विशेष लोक अदालत एवं यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया विशेष लोक अदालत का आयोजन हुआ।

इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ किया। इसके बाद उनके द्वारा अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण हेतु सर्व सम्बन्धित को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण तथा समस्त सिविल व फौजदारी न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसी क्रम में एन0आई0 एक्ट, 1881 की धारा 138 विशेष लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 268 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 29 मामलों का निस्तारण किया गया। यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के रिकवरी से सम्बन्धित 298 मामलों का निस्तारण करते हुए रू० 48,00,000 रुपये का समझौता किया गया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!