Jaunpur News: 21 एग्रीजंक्शन केन्द्र खुलेंगे, मिलेगा रोजगार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: 21 एग्रीजंक्शन केन्द्र खुलेंगे, मिलेगा रोजगार


एग्री जंक्शन के 13 दिवसीय प्रशिक्षण की हुई शुरूआत

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत 21 अभ्यर्थियों की 13 दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई।

उद्घाटन समारोह में प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि योजना के तहत किसानों को बीज, उर्वरक, कीटनाशक, जैव उत्पाद, कृषि यंत्र और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है, इन केंद्रों पर किसान आधुनिक तकनीक, मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरक का सुझाव, फसल प्रबंधन और बाजार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा छोटे कृषि यंत्र किराए पर मिलेंगे, उपकरणों की मरम्मत, कृषि उत्पादों की बिक्री और प्रसंस्करण की सुविधा भी मिलेगी। प्रत्येक एग्रीजंक्शन केंद्र के लागत लगभग 4.22 लाख रुपया निर्धारित की गई है जिसमें 3.5 लाख तक का बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा जिस पर 7.5% की दर से ब्याज अनुदान दिया जाएगा। पहले वर्ष में किराया सहायता के रूप में 24 हजार रुपए और प्रशिक्षण व अन्य खर्चो के लिए भी सहायता दी जाएगी। प्रति केंद्र 77900 तक की सहायता का प्रावधान है।

आरसेटी निदेशक उपेंद्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य है कि प्रशिक्षक के प्रति हमेशा सीखने का दृष्टिकोण रखें ताकि कृषि के नवाचारों को किसानों के खेत तक पहुंचाएं। अंत में अभिषेक दुबे वरिष्ठ संकाय द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर कार्यालय सहायक जगदीश गौड़ सहित 21 प्रशिक्षु अभ्यर्थी मौजूद रहे।


ads


ads


ads

ads

ads

ads


ads


ads



ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!