शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। श्री जगन्नाथ जी मंदिर बगीचा उमर खा टैगोर नगर द्वारा आयोजित पावन श्री जगन्नाथ जी मंदिर पर 15वां विशाल कड़ी भात का भंडारा भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र एवं देवी सुभद्रा जी की भव्य श्रृंगार के उपरांत महाआरती किया गया। मंदिर परिसर में भजन संध्या का कार्यक्रम भी रखा गया जहां नगर के सभी भक्तगण माता बहनों ने मीठे-मीठे भजनों का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। प्रभु की कृपा से मूसलाधार बारिश होने पर भी भक्तों का अटूट विश्वास बना रहा और उस पानी में भीगते हुए लोगों ने बाबा कढ़ी भात का प्रसाद ग्रहण किया।
भक्ति, आस्था एवं उल्लास से परिपूर्ण इस दिव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की अपार सहभागिता ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस भव्य एवं सफल आयोजन हेतु मंदिर के संस्थापक अश्विनी सहगल, पुरोहित धीरेंद्र चतुर्वेदी, चंद्र प्रताप सोनी, जय प्रकाश जयसवाल, मनीष देव विक्रम सभासद, रामरतन सेठ, अमन सहगल, पवन सोनी, संजय सेठ, संतोष गुप्ता, धीरज सोनी, प्रमोद गुप्ता, मनीष गुप्ता, सोमेश गुप्ता, नीरज शाह, दिनेश सेठ, रूप नारायण माली, गौरव भगत, साजन शर्मा, आनंद यादव, आयुष शाह, अरविंद सेठ, अनिल सेठ, प्रवीण पांडेय, गोपाल शाह सहित नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा। अतिथियों का स्वागत एवं आभार श्री जगन्नाथ जी मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश सोनी ने जताया।
.jpg)










