सोनू गुप्ता
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर में "स्मार्ट क्लास" का शुभारम्भ किया गया। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु स्मार्ट क्लास का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने किया। विद्यालय में स्मार्ट टीवी को सोशल वेलफेयर एंड अपलिफ्टमेंट ग्रुप दिल्ली के संस्थापक अवधेश अग्रवाल के माध्यम से दान किया गया। अब तक इस संस्था के माध्यम से जनपद के विद्यालयों में स्मार्ट टीवी, जूते मौजे, किताबें सहित अन्य वस्तुएं प्रदान की गई हैं।
इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने श्री कुशवाहा ने कहा कि इस प्रयास से बच्चों के शैक्षिक संवर्धन में निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। मैं हृदय से स्मार्ट टीवी प्रदान करने वाले अवधेश अग्रवाल सहित उनके पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के अंग्रेजी—हिंदी लेखन में हो रहे सकारात्मक प्रयासों की भी सराहना किया। साथ ही शिक्षक शिवम् सिंह एवं राकेश सिंह की सराहना किया जो न केवल अपने विद्यालय का विकास कर रहे हैं, बल्कि अन्य विद्यालयों के लिए भी हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
इसी क्रम में विद्यालय प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण ग्राम प्रधान प्रदीप सरोज द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापिका मनीषा पटेल ने सभी का आभार ज्ञापित किया तथा शिक्षक चंद्रशेखर कुमार ने मंच संचालन की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सहायक अध्यापक रेनू यादव, शिक्षक मित्र विनोद भारती सहित तमाम अभिभावक उपस्थित रहे।
.jpg)









