Jaunpur News: 14 घण्टे में महिला हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: 14 घण्टे में महिला हत्याकाण्ड का हुआ खुलासा


शव के टुकड़े कर फेंकने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

सोनू गुप्ता

मड़ियाहूँ, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव के टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के मामले का पुलिस ने 14 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई को रानीपुर बाईपास के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था। जांच के दौरान शव की पहचान रेशमा खाँ उर्फ सना के रूप में हुई। मामले की जांच के बीच मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल संदिग्ध रामनगर ब्लॉक गेट की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी भागने लगा। पुलिस का दावा है कि उसने फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42) निवासी भावनगर, गुजरात (वर्तमान पता टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूँ) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 4 जुलाई को मृतका को बाबतपुर से अपने किराए के कमरे पर लाया था। मोबाइल चैट को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान उसने चाकू से महिला की हत्या कर दी। शव को छिपाने के उद्देश्य से उसने गड़ासे से शव के टुकड़े किए और अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, गड़ासा, एक अवैध .32 बोर पिस्टल, कारतूस, मृतका के शेष अंग, एक मोबाइल फोन तथा हीरो होंडा सीडी डॉन मोटरसाइकिल बरामद की है।आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, पुलिस पर फायरिंग तथा अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।




ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

ads 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!