जौनपुर। उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में डायट में 5 दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारम्भ हुआ। सोमवार को डायट ऑडोटोरियल हाल में प्राचार्य/उपशिक्षा निदेशक ने प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि बच्चों में भाषा गणित के अधिगम स्तर को सुधारने हेतु समुचित प्रयास किए जा रहे है। एफएलएन प्रशिक्षण द्वारा सभी प्रशिक्षक अध्यापकों को विकास खण्ड में बेहतर ढंग से प्रशिक्षण दें जिससे बच्चों के बीच अपेक्षित सुधार का अवसर मिलेगा। एनसीएफ 2022 द्वारा पाठ्यक्रम में अपेक्षित सुझाव दिया गया। प्रशिक्षण में डायट से प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. अश्वनी पांडेय, मिथिलेश कुमार, अमित यादव, नवीन कुमार सिंह, राजकुमार, एसआरजी डॉ. कमलेश यादव, अजय मौर्य, एआरपी, केआरपी उपस्थित रहे।
Jaunpur News: डायट जौनपुर में प्रारम्भ हुआ 5 दिवसीय प्रशिक्षण
जुलाई 06, 2026
follow us
.jpg)










