विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज शोधी के खलीलपुर कंपोजिट विद्यालय में छात्रों द्वारा नामांकन बढ़ाने के लिए गुरुवार को स्कूल चलो अभियान और नए शस्त्र के नामांकन बढ़ाने के तहत ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गयी। शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया। स्कूल के छात्रों ने स्लोगन लिखे तख्ती के साथ वह पढ़ेगा भारत तभी तो बढ़ेगा भारत अनमोल रतन शिक्षित होने का करो जतन आदि का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। विद्यालय से भरोठा, करौंदी, कैशरपुर, कयार होते हुए विद्यालय पर आकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रताप सिंह, धर्मेंद्र कुमार, शिवकुमार सोनकर, नीलम सिंह, विवेक गुप्ता, ग्राम प्रधान शैला सिंह, प्रतिनिधि सत्यव्रत सिंह, त्रिभुवन कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










