Jaunpur News: बच्चों के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, महिला के कमर की हड्डी टूटी

Aap Ki Ummid
follow us

 डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जैनपुर गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार के सदस्यों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी जिससे महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त गांव निवासी राधेश्याम पुत्र स्व. सालिक राम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर रामू, श्यामू पुत्रगण कुन्जु, शुभम पुत्र रामू, विकास तथा मोनू-सोनू समेत अन्य लोग उनके घर में घुस आए। आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए राधेश्याम और उनकी बहू मनीषा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार उनकी कमर की हड्डी टूट गई है। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!