Jaunpur News: युवती की आत्महत्या मामले में आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित गांव की एक युवती की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की मां की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की मां ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री का भटौली गांव निवासी अभय कुमार उर्फ विकास से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया था और दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी। तहरीर के अनुसार जब युवती ने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने विवाह से इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने युवती के मोबाइल पर किसी अन्य युवती के साथ अपनी तस्वीरें भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित और ब्लैकमेल किया। इससे आहत होकर 27 अप्रैल की सुबह युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक गिरेन्द्र सिंह के निर्देश पर सरपतहां थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!