Jaunpur News: जमीनी रंजिश में पड़ोसियों ने महिलाओं को लाठी—डण्डे से पीटा

Aap Ki Ummid
follow us

नामजद तहरीर के आधार पर 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव में पुरानी जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिलाओं को लाठी—डंडे से पीट दिया। जिसमे पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव की सुरजा देवी ने 4 जून को दोपहर में थाने पर तहरीर देकर बताया कि 4 जून गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे उनके पड़ोसी वीरेंद्र, सुरेन्द्र और प्रदीप ने पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से सुरजा देवी और उनके बेटियों को पीट दिया जिससे वे घायल हो गईं। घटना के दौरान 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने पर 4 जून की दोपहर में प्रदीप, सुरेंद्र, वीरेंद्र समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

ads


ads

ads

ads
ads

ads 


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!