विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर। राज्य कर विभाग ने जंघई रोड उमराना में “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” हुआ जहां उपायुक्त राज्य कर खण्ड-4 वरूण त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप प्रत्येक खंड स्तर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों एवं अन्य हितधारकों के साथ संवाद स्थापित कर जीएसटी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाना है।
श्री त्रिपाठी ने रिर्टन फाईलिंग, ई-फाईलिंग पंजीयन संबधी लाभ जीएसटी 2.0 से संबधित कर सुधार तथा जीएसटी के संबध में शासन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि राज्य कर विभाग की प्राथमिकता केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि जीएसटी करदाताओं को विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा उनके समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना भी है। व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, पंजीकरण आधार का विस्तार करने तथा जीएसटी 2.0 के अंतर्गत किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त राम निवास पाण्डेय ने व्यापारी दुर्घाटना बीमा योजना, समाधान योजना एवं ईंट भट्ठे से संबधित व्यापारियों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा किया। राज्य कर अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने रिर्टन फाईल में आने वाली समस्याओं के निराकरण के सुझाव दिये। व्यापार संघों द्वारा समय से रिर्टन दाखिल करने व राजस्व संग्रह में सक्रिय योगदान देने का आश्वासन देते हुये वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थतियों में सरकार की ओर उठाये गये सभी कदमों का समर्थन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिरीश गुप्ता, महामंत्री संतोष जायसवाल, शिशिर गुप्ता, जितेन्द्र निगम, राकेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, दशरथ विश्वाकर्मा, विजय उमर वैश्य, राजेश उमर वैश्य, राजेश गुप्ता, जीवन लाल अग्रहरि, राजेन्द्र कुमार, अनि उमर वैश्य सहित व्यापारिक संगठनों के अन्य पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट के अलावा भारी संख्या में व्यापारी उपस्थत रहे।
.jpg)









