Jaunpur News: पौधरोपण करके मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पौधरोपण करके मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस


अतुल राय

जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत महिमापुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर सागौन, पीपल, बरगद का पौधरोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए स्वच्छ हवा, पानी और भोजन देती है लेकिन आज प्रदूषण और वनों की कटाई के कारण हमारा पर्यावरण खतरे में है। आइए हम सब मिलकर पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने और जल बचाने का संकल्प लें। जल है तो कल है, पर्यावरण है तो जीवन है। पेड़-पौधे मत करो नष्ट, वरना जीवन हो जाएगा कष्ट!धरती का करो श्रृंगार, पेड़ लगाकर करो प्यार।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान महिमापुर श्रवण गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र सरोज, ग्राम रोजगार सेवक अभिषेक गुप्ता, पंचायती राज विभाग के संतोष यादव, रामचंद्र मौर्या, गोविंद  पाल, विकास पटेल, डा. बी.के.गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम केशरी चैरिटेबल ट्रस्ट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!