Jaunpur News: पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पौधरोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कौड़िया में स्थित बसंती देवी आईटीआई में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ जहां आम, लीची, नीम सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना था।

इस मौके पर संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण और लगातार बढ़ रहे तापमान को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पौधरोपण करना है। सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ सदस्य विकास जायसवाल, सुरेंद्र प्रजापति, राजेश यादव, कमलेश यादव, कन्हैया, रतन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अंत में सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

ads


ads

ads

ads
ads

ads 


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!