Jaunpur News: अनियंत्रित होकर पलटा सरसो तेल लदा ट्रेलर, 3 टैम्पो व एक पिकप क्षतिग्रस्त

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अनियंत्रित होकर पलटा सरसो तेल लदा ट्रेलर, 3 टैम्पो व एक पिकप क्षतिग्रस्त


चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के योगीनाथ तिराहे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सरसो का तेल लादकर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिससे वहां खड़े तीन टैम्पो और एक पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। दुर्घटना सुबह लगभग 5 बजे की बताई गयी। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर सरसों का तेल लेकर जा रहा था। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े वाहनों पर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में लगा "गुल्ला" नामक यांत्रिक हिस्सा जो ट्रेलर की बॉडी को मोड़ने और नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, टूट गया था। इसी तकनीकी खराबी के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

दुर्घटना में तीन टैम्पो और एक पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही काफी कम थी जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह दुर्घटना दिन के समय होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रेलर के पलटने की तेज आवाज सुनकर आस—पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन के मालिक प्रेमचंद ने बताया कि रात में माल उतारने के बाद चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर घर चला गया था। सुबह उन्हें हादसे की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में वाहन मालिकों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।




ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

ads 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!