Jaunpur News: महाराजगंज ब्लाक में हुआ 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: महाराजगंज ब्लाक में हुआ 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम

 

300 पौधे लगाकर पूरा किया गया पौधरोपण का लक्ष्य

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड में शासन की मंशानुरूप विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम हुआ। अभियान के तहत ब्लॉक के अंतर्गत लगभग सभी गांवों में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का लक्ष्य लगभग 300 पौधे लगाना था जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधों की रोपाई की गई जहां खंड विकास अधिकारी महाराजगंज दिनेश मौर्य उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अंकित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज सिंह, तकनीकी सहायक निखिलेश यादव भी मौजूद थे। प्रभारी सहायक विकास अधिकारी उमेंद्र यादव, शेष नारायण मौर्य, विकास यादव, प्रफुल्ल यादव, सचिव सुरेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, विकास यादव, विनय यादव, प्रशांत यादव, ज्योति सिंह आदि ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इंद्रजीत मौर्य, लाल बहादुर गौतम सहित अन्य कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में विकास खंड परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' पर पौधरोपण किया गया।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!