Jaunpur News: मुरली फाउण्डेशन ने दिव्यांग बच्ची को दिया व्हीलचेयर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मुरली फाउण्डेशन ने दिव्यांग बच्ची को दिया व्हीलचेयर


सौरभ सिंह

सिकरारा, जौनपुर। समाजसेवा को समर्पित मुरली फाउंडेशन जौनपुर द्वारा सदस्य केके मिश्र के निर्देशन में सदस्यों के सहयोग से सथानीय ब्लॉक अन्तर्गत फूलपुर ग्रामसभा में सेरिब्रल पलसी नामक असाध्य रोग से पीड़ित मुस्लिम दिव्यांग बालिका को व्हीलचेयर प्रदान किया गया।

इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मुरली फाउंडेशन की स्थापना के पीछे मूल उद्देश्य मानव सेवा, गौ सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण है जिसके अंतर्गत आज सदस्यों के सहयोग से इस बच्ची को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। इससे इस बच्ची को एक कमरे से बाहर निकालकर बाहर की दुनिया को भी देखने—समझने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।

वहीं दिव्यांग बच्ची के माता—पिता से बातचीत के दौरान सदस्य नित्यानन्द पाण्डेय ने अवगत कराया कि उक्त दिव्यांग बालिका के माता—पिता द्वारा जानकारी के अभाव में आधार कार्ड एवं विकलांग प्रमाण पत्र नहीं बनवाया गया है जिसके चलते वह अभी तक सरकार द्वारा दिव्यांगों हेतु दिए जा रहे किसी प्रकार की सहायता नही प्राप्त कर सकी है।

सदस्य केके मिश्र ने ग्राम सहायक को आधार कार्ड एवं दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया जिससे कि जल्द से जल्द उसे सरकारी सहायता प्राप हो सके। इस दौरान दिव्यांग बच्ची के भावुक माता—पिता को नवीन मिश्र ने आगे भी किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता पड़ने पर मुरली फाउंडेशन द्वारा यथासम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!