Jaunpur News: तेज रफ्तार डम्फर से बाल—बाल बचे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग, कुत्ते की हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: तेज रफ्तार डम्फर से बाल—बाल बचे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग, कुत्ते की हुई मौत


सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के शिवपुर नहर की पुलिया के समीप सैदपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले दो व्यक्ति तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आने से बाल बाल बच गये। हालांकि उनके साथ चल रहे उनके कुत्ते को डम्फर ने कुचल दिया।वह मर गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी रामायण सिंह तथा अनिरुद्ध सिंह उर्फ मखन्चु बेलाव कबुलपुर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी था। वह दोनों जब उक्त गांव के पास पहुंचे थे कि बेलाव की तरफ से काफी तेज रफ्तार से एक मिट्टी लदा डम्फर आया। डम्फर ने उन लोगों से कुछ दूर चल रहे कुत्ते को कुचल दिया जिसके बाद वह असन्तुलित हो गया। यह देखकर रामायण तथा अनिरुध्द सड़क छोड़कर खेत की तरफ भागकर जान बचाये। घटना के बाद डम्फर को स्थानीय लोगों ने रोक लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह मौके पर पहुंचकर डम्फर तथा चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गये।




ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!